एआईबी के तन्मय भट्ट ने इस बार मशहूर बॉलीवुड एंड हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का ट्विटर पर ट्वीट कर मजाक उड़ाया है लेकिन बता दें कि प्रियंका ने भी उनके इस मजाक का करारा जवाब दिया है
।तन्मय ने प्रियंका के खिलाफ ऐसा ट्वीट किया, जिस पर उनके फैन्स भड़क गए हैं। हालांकि प्रियंका ने भी तन्मय को करारा जवाब दे दिया है।
तन्मय ने ट्वीट किया –
When I say @priyankachopra‘s name in my head I now automatically pronounce it like “Priyaaaanka Chopruh”
— Tanmay Bhat (@thetanmay) July 27, 2016
प्रियंका ने जब तन्मय का ट्वीट देखा, तो उन्होंने भी तन्मय को जवाब देते हुए ट्वीट किया –
I’m supposed to have the accent @thetanmay what happened to u? Lol https://t.co/xwu6a5KWhi
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 27, 2016
प्रियंका ने इसके बाद ट्वीट कर कहा कि देखिए, ये एक मजाक था। मेरे और उनके बीच। कॉमेडी मनोरंजन करने का सबसे बेहतर जरिया है।
Guys it was a joke!! From me and him!! Comedy is the smartest form of entertainment!and @thetanmay has it down!xoxo https://t.co/aXDQhD5VhS
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 27, 2016
गौरतलब है कि अभी कुछ ही समय पहले की बात है, जब एआईबी ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें तन्मय गायिका लता मंगेशकर और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे थे। इस पर काफी बवाल हुआ था।






























