बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पदुकोण एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके है। लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। और इन दिनों रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप तो वहीं दीपिका भी रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में है।
दीपिका ने अभी हाल ही में रणबीर कपूर को भाई कहकर पुकारा है। दरअसल दोनों अभी हाल ही में अपनी आगामी फिल्म “तमाशा” के ट्रेलर लांच पर पहुंचे थे तो दीपिका के मुँह से किसी बात पर रणवीर के लिए ‘ब्रो’ शब्द निकल गया। जिसपर वहां पर मौजूद पूरी मीडिया जोर जोर से हंसने लगी।
बता दें कि दोनों जल्द ही अपनी आगमी फिल्म “तमाशा” में नजर आने वाले है। फिल्म इम्तिआज अली के निर्देशन में बनी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म इसी वर्ष 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।
























