‘Tamasha’ के सेट पर रोये Ranbir और Deepika
खबर है कि बुधवार को इम्तियाज अली की फिल्म “तमाशा” की शूटिंग का आखिरी दिन फिल्म की पूरी टीम भावुक हो गयी। और इस मौके पर फिल्म के स्टार्स रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण कुछ ज्यादा ही इमोशनल हो गए और सेट पर सबके सामने रोने लगे।
सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया, ‘हमारे शूट का आखिरी दिन था और इस दिन लोग इमोशनल हो जाते हैं लेकिन ये मामला ही अलग था। रणबीर-दीपिका रोने लगे। हम सब हैरान रह गए थे क्योंकि ये दोनों अपने भावों का सार्वजनिक तौर पर इजहार नहीं करते हैं।’
यूनिट के एक अन्य सूत्र के मुताबिक वे दोनों इमोशनल इसलिए हुए क्योंकि दोनों प्रेमियों से दोस्त बने और अभी भी काफी गहरा रिश्ता रखते हैं।
आपको बता दे कि इन दिनों रणबीर कपूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ को और दीपिका पादुकोण अभिनेता रणवीर के साथ रिलेशनशिप में हैं और एक दूसरे को डेट कर रहे है।
बता दें कि फिल्म ‘तमाशा’ इम्तिआज अली के निर्देशन में बनी है और फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म की अनुमानित रिलीज डेट 27 नवम्बर 2015 है।





















