ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘बाहुबली’ के दूसरे पार्ट ‘Bahubali: The Conclusion’ की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। हालांकि ये फिल्म अगले वर्ष अप्रैल माह में रिलीज होनी हैं लेकिन ये फिल्म इन दिनों अपने सीन्स की लीक को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।
फिल्म ‘बाहुबली’ में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने फिल्म की लीक पर कहा कि, ‘बाहुबली २’ के लीक हुए सीन्स से फिल्म किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगी।’
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता इस तरह के मामलों से फिल्म पर कोई बुरा असर पड़ेगा। बल्कि इस तरह की ख़बरें फिल्म को देखने की जिज्ञासा को और बढ़ा रही हैं। ‘
गौरतलब है कि ‘बाहुबली २’ का फर्स्ट लुक अभिनेता प्रभास के जन्मदिन पर जारी कर दिया गया था। ये फिल्म अगले वर्ष अप्रैल में सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं।
अभी कुछ दिनों पहले सुनने में आया था कि ‘बाहुबली 2’ से एक और बड़ा और अहम सीन लीक हो गया हैं। लीक हुआ सीन की वीडियो लगभग 9 मिनट की हैं। इस सीन की लीक के मामले में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक ग्राफिक डिजाइनर की गिरफ्तारी भी हुई थी।
फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली ने हैदराबाद के ‘जुबिली हिल्स पुलिस स्टेशन’ में फुटेज चोरी होने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद ग्राफिक डिजाइनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
























