बॉलीवुड एंड साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में एस. एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ में काम किया था और अब वह जल्द ही फिल्म के दूसरे पार्ट ‘बाहुबली 2’ में भी नजर आने वाली हैं।
आपको बता दें कि खबर है कि अब तमन्ना एक और नयी फिल्म में नजर आने वाली हैं लेकिन इस फिल्म में उनका किरदार एक गूंगी-बहरी लड़की का होगा। वह फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभा सकती है जोकि न सुन सकती है और न ही कुछ बोल सकती हैं।
खबर है कि खुद तमन्ना ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अपने इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर की हैं। यह एक हिंदी फिल्म होगी जिसका निर्माण बासु भगनानी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म स्क्रीन पर प्रभदेवा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की हैं।
























