बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री तब्बू बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित बनने जा रही उनकी बायोपिक फिल्म में संजय की माँ नरगिस दत्त का किरदार निभाती नजर आएँगी।
आपको बता दें कि बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ के निर्माता मशहूर फिल्मकार राजकुमार हिरानी संजय दत्त की बायोपिक फिल्म बना रहे है और इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर लीड रोल में पहले ही साइन कर लिए गए हैं।
ख़बरों के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू क्र दी जाएगी। फिलहाल आपको बता दें किदत्त तब्बू के फिल्म में कास्ट की अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई हैं।
आपको यह भी बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त भी सिल्वर स्क्रीन पर अपनी धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है उनकी आगामी फिल्मों में ‘भूमि’ और ‘मार्को भाऊ’ शामिल हैं।


























