‘Pink’ के बाद फिल्म ‘Ghazi’ में नजर आएँगी Taapsee Pannu

0
54

हाल ही में सिनेमाघरो में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘पिंक’ से सफलता हासिल कर चुकी अभिनेत्री तापसी पन्नू को अपनी आने वाली नई फिल्म ‘गाज़ी’ से काफी उम्मीदें हैं। अभिनेत्री ने कहा ‘उन्हें ख़ुशी है कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म ‘गाजी’ में ‘बाहुबली ‘ फेम अभिनेता राणा डग्गुबाती तापसी के साथ लीड रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वह एक नौसेना अधिकारी का किरदार निभाएंगे जबकि तापसी एक बांग्लादेशी शरणार्थी की भूमिका निभाएंगी।  बता दें कि यह फिल्म पीएनएस गाजी पनडुब्बी के रहस्यमय तरीके से डूबने पर आधारित है।

इस फिल्म में साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान द्वारा तैनात पनडुब्बी पीएनएस गाजी के डुबने के रहस्य को दर्शाया जाएगा और इसकी कहानी भारतीय पनडुब्बी एस21 के एक अधिकारी और उनके दल के बारे में है जो 18 दिन तक पानी के अंदर रहे थे।

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है और टीम जल्द ही शूटिंग शुरू करने की सोच रही है  फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पनडुब्बी के अंदर होगी और टीम ने इसके लिए हैदराबाद के एक स्टुडियो में नकली पनडुब्बी का निर्माण कर लिया है।”

इस फिल्म में राणा के अलावा अभिनेता प्रकाश राज से भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए संपर्क किया गया है।  फिल्म एक साथ तेलुगु, तमिल और हिन्दी में रिलीज होगी।

ये फिल्म 14 फरवरी 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

taapsee-pannu

rana-daggubati-27

 

LEAVE A REPLY