Sachin Tendulkar एक बार फिर से मैंदान पर खेलने उतरेंगे

क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह चुके क्रिकेट का भगवान कहलाने वाले महान भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर एक बार फिर से खेल के मैंदान पर उतरने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि सचिन के साथ क्रिकेट दुनिया के कई दिग्गज अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता बढाने के लिये नवंबर में यहां टी20 मैच खेलेंगे।

बता दें कि इन मैचों में दुनिया के दो दर्जन से अधिक मशहूर क्रिकेटर भाग लेंगे। वॉल स्ट्रीट जरनल के अनुसार ये मैच सिटी फील्ड , न्यूयार्क (सात नवंबर), मिनट मेड पार्क , ह्यूस्टन (11 नवंबर) और लॉस एंजीलिस के डोगेर स्टेडियम (14 नवंबर) पर होंगे।

महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न के अलावा पाकिस्तान के वसीम अकरम, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस, इंग्लैंड के माइकल वान और श्रीलंका के महेला जयवर्धने भी खेलेंगे।

बता दें कि इसका आयोजन खेल और मनोरंजन फर्म लेवरेज एजेंसी ने किया है। इसके सीईओ बेन स्टर्नर ने कहा ,‘‘यह रोमांचक होगा जिसमें काफी रन बनेंगे। ’’ तीनों बेसबॉल स्टेडियमों को क्रिकेट स्टेडियम में बदल दिया जायेगा. इसके लिये पिच विशेषज्ञ न्यूजीलैंड से आयेंगे।

वाकई ये देखना बहुत दिलचस्प होगा जब सचिन सहित क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ी मैंदान पर एक साथ खेलने के लिए उतरेंगे।

sachin tendulkar]