मशहूर टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 में बतौर कंटेस्टेन्ट नजर आ चुके स्वामी ओमजी बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद से ही अपने विवादित बयानबाजी की वजह से सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। और अब ओमजी अपने साथ हुई लूटपाट के मामले की वजह से चर्चाओं में हैं।
ओमजी ने पानीपत के कुछ युवकों पर रिवॉल्वर व चाकू के बल पर उनसे 30 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाया हैं। जबकि पुलिस ने इस घटना से इंकार करते हुए कहा है कि युवकों ने लूटपाट नहीं कि बल्कि वो ओमजी के साथ सेल्फी लेना चाहते थे।
ओमजी ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया है कि 26 मार्च की रात 11 बजे अपने परिचित की कोठी नंबर 376 में ठहरे थे। उसी दौरान अक्षय गाबा, पार्थ, अंकुश जैन, प्रफुल्ल, कर्ण और एक अन्य युवक कार से आए। गेट पर ताला लगा था।
युवक गेट फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने बेसबॉल की स्टिक से उन्होंने खिड़की का कांच तोड़ा और घर में घुसकर उनपर रिवॉल्वर और चाकू के बल से 30 हजार रुपए लूट लिए।


























