Hrthik से सुलह की अटकलों पर बोली Sussanne Khan
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान एक दूसरे से तलाक ले चुके है। लेकिन अभी ये खबरें आई थी कि सुजैन ऋतिक से सलाह करना चाहती है और दोनों दुबारा से शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
लेकिन इन सभी अटकलों पर सुजैन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुजैन ने ट्वीट किया कि “मैं लोगो से इस तरह की अटकलें ना करने की विनती करती हूँ। मेरे और ऋतिक के बीच कभी सुलह नहीं हो सकती। लेकिन हम हमेशा अपने बच्चों के लिए अच्छे पेरेंट्स रहेंगे।”
अभी हाल ही में सुजैन ने ऋतिक से तलाक लेने की वजह का भी खुलासा किया हैं। सुजैन ने कहा है कि ”हम अपनी जिंदगी के उस स्टेज पर पहुंच चुके थे, जहां हमने तय कि हमारा अलग रहना ही बेहतर होगा। यह जरूरी है कि नकली रिश्ता निभाने के बजाए आप सच्चाई से वाकिफ रहें।” सुजैन ने आगे कहा कि वो दोनों अब भी बहुत अच्छे दोस्त हैं और चैट के जरिए काफी बातचीत करते हैं।
गौरतलब है कि काफी समय तक डेट करने के बाद 20 दिसंबर 2000 को इन दोनों ने शादी रचाई थी। 17 साल बाद इन्होंने 2013 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया।






















