सुजैन की दूसरी शादी पर बोली उनकी माँ जरीन
अभी हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन ऋतिक से तलाक लेने के बाद जल्द ही दूसरी शादी रचाने जा रही है। और खबर तो यह भी थी कि सुजैन ये दूसरी शादी अभिनेता अर्जुन रामपाल से करने वाली है। बता दें कि बी-टाउन में सुजैन और अर्जुन रामपाल के अफेयर की बाते हमेशा से चर्चाओं में रही है।
आपको बता दें कि अब खुद सुजैन की माँ जरीन इस मामले पर बोली है।
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए जरीन ने कहा कि सुजैन की लाइफ में ऐसा कोई शख्स नहीं है जिसके साथ वो दूसरी शादी करने की सोचें. जरीन ने आगे कहा कि हम नहीं जानते हैं कि इस तरह की अफवाहें कहां से आ रही हैं… इसे कौन फैला रहा है?
उधर दूसरी तरफ अर्जुन रामपाल ने भी ट्वीट लिखा था, ”ये खेल जो भी लोग खेल रहे हैं वो उनकी खुद की असुरक्षा वाली भावना की वजह से सामने आ रहा है। मैं आशा करता हूं कि उनमें आत्मविश्वास आए और वे खुद को जल्द ही माफ कर सकें”
गौरतलब है कि रितिक और सुजैन की शादी 2000 में हुई थी। इनके दो बच्चे रिहान और रिधान हैं. दिसंबर 2013 में ऋतिक और सुज़ैन ने अपनी 14 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला लिया था।


















