Omung Kumar की फिल्म में नजर आ सकते है Sushant Singh Rajput
जाने माने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक उमंग कुमार जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म बना सकते हैं। बता दें कि उमंग कुमार ने फिल्म ‘मेरीकॉम’ और हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘सरबजीत’ बनाई है ।
खबर है कि उमंग कुमार अब सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म बना सकते हैं। यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म होगी। उमंग कुमार ने कहा कि मेरी अगली फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर होगी। फिल्म इसी साल शुरू हो जाएगी।
यह किसी भी एक्टर का ड्रीम रोल होगा। यह फीमेल ओरिएंटेड फिल्म नहीं होगी। बताया जाता है कि उमंग कुमार ने स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। अब वह कास्टिंग प्रोसेस में जुटे हैं। फिलहाल लीड रोल के लिए वह सुशांत सिंह राजपूत से संपर्क किया हैं।
सुशांत इन दिनों दिनेश विजान की फिल्म ‘राब्ता’ की शूटिंग में बिजी हैं। सुशांत इस फिल्म की शूटिंग के बाद ही उमंग की फिल्म साइन करेंगे। फिलहाल अभी फिल्म को लेकर कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई है।





















