Sushat Singh Rajput ने की Kiara Advani से शादी
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिहं राजपूत की शादी की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर नजर आ रही हैं। दरअसल, बात यह है कि ये रीयल नहीं बल्कि रील लाइफ शादी है, जो सुशांत ने अभिनेत्री कियारा आडवाणी से रचाई है।
बता दें कि कियारा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘Fugly’ (2014) फिल्म से की थी। इन तस्वीरों में अभिनेता अनुपम खेर उन्हें आशीर्वाद देते नजर आ रहे है।
बता दें कि यह फिल्म ‘धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की हैं, जिसमें सुशांत धोनी का किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी साक्षी का किरदार कियारा आडवाणी निभा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म में धोनी की शादी के सीन की शूटिंग हुई और ये तस्वीरें सामने आईं।
आपको बता दें कि फिल्म नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही है। फिल्म इसी वर्ष 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


















