सुशांत सिंह ने छोड़ी “हॉफ गर्लफ्रेंड”, अर्जुन कपूर निभाएंगे किरदार
खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म “हॉफ गर्लफ्रेंड” को छोड़ दिया है। और उनके फिल्म छोड़ने के बाद खबरे तो यह भी आ रही है कि अब अभिनेता अर्जुन कपूर हॉफ गर्लफ्रेंड में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
सुशांत के फिल्म छोड़ने की वजह डेट्स की समस्या बताई जा रही है। फिल्म की डेट्स की समस्या को लेकर सुशांत इस फिल्म को नहीं कर पा रहे है। फिलहाल अर्जुन कपूर मशहूर टीवी शो “खतरों के खिलाड़ी” के नए सीजन 7 को होस्ट कर रहे है।
फिल्म “हॉफ गर्लफ्रेंड” चेतन भगत के नोवल “हॉफ गर्लफ्रेंड” पर आधारित है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अर्जुन कपूर चेतन भगत की किताब पर बनी फिल्म “2 स्टेट्स” में काम कर चुके है। फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही है।

















