Sushant Singh Rajput ने की Ankita Lokhande से ब्रेकअप की पुष्टि

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने उनके साथ एक लम्बे समय से रिलेशनशिप में रही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप की खबरों पर पुष्टि की हैं। आपको बता दें कि ये बात बिल्कुल सही है कि अब सुशांत और अंकिता का रिश्ता टूट चुका हैं।

अंकिता के साथ धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से डेटिंग कर रहे सुशांत ने इस ब्रेकअप को दुर्भग्य पूर्ण बताया हैं। इसके साथ ही सुशांत ने इस ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा किया हैं।

ब्रेकअप की कई सारी वजह सामने आई थी। खबर थी कि अंकिता लोखंडे बहुत शराब पीती हैं।  वो इस लत को नहीं छोड़ सकी इसलिए सुशांत ने अंकिता को छोड़ दिया।

और सुनने में तो यह भी आया था कि सुशांत का एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से अफेयर चल रहा है। गौरतलब है कि परिणीति और सुशांत ने फिल्म “शुद्ध देसी रोमांस में साथ काम किया था।

लेकिन सुशांत ने इन सभी बातों का खंडन करते हुए ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया कि “ना तो वह शराबी है और न ही मैं व्याभिचारी हूँ लोग अलग हो जाते है और ये दुर्भाग्य पूर्ण है।” यह समय का खेल है जिसने हमे अलग कराया।

shushant

ankita lokhande