Sushant और Parineeti की अगली फिल्म होगी ‘Takadum’

0
25

‘शुद्ध देसी रोमांस’ में एक साथ नजर आए परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर से साथ में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले है। आपको बता दें कि होमी अदाजानिया की आगामी फिल्म ‘तकदुम’ में ये दोनों स्टार्स साथ दिखेंगे।

दोनों कलाकारों ने ट्विटर के जरिए इस खबर को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। परिणीति ने लिखा, ‘‘इसको लेकर काफी उत्साहित हूं। होमी अदाजानिया की ‘तकदुम’ मेरी अगली फिल्म है , जिसमें सुशांत सिंह राजपूत भी हैं।’’

parineeti tweet

सुशांत ने भी फिल्म की कहानी के विषय में एक ट्वीट किया।  उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘यह एक ऐसी लड़की के बारे में है, जिसकी आखों में आकाश है और एक ऐसा लड़का जिसकी एकमात्र ख्वाहिश उस आकाश को छूने की है।’’

आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर माह में शुरू होगी।

sushant singh rajput tweet

sushant with parineeti

LEAVE A REPLY