Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande अगले साल नवंबर में शादी करेंगे
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही अंकिता लोखंडे से शादी करने का फैसला कर लिया है। जीहाँ टेलीविज़न के ये मशहूर लवबर्ड्स अगले वर्ष 2016 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
हाल ही में एक पार्टी के दौरान जब सुशांत से पूछा गया कि वे कब शादी करेंगे तो उन्होंने जवाब दिया, “अगले साल नवंबर में मैं और अंकिता शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी शादी की तारीख नहीं बतायी है। सुशांत और अंकिता छः वर्षो से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। और अब जल्द ही एक दूसरे से शादी भी कर लेंगे।
अंकिता एक टीवी एक्ट्रेस हैं, जो जीटीवी के पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता’ में लीड रोल में दिख चुकी हैं। वहीं, सुशांत ‘किस देश में है मेरा दिल’ (2008-09) और ‘पवित्र रिश्ता’ (2009-11) जैसे टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद बड़े परदे भी पहचान बना चुके हैं।
सुशांत ने अब तक बॉलीवुड की फिल्मों ‘काई पो छे'(2013) और ‘शुद्ध देशी रोमांस'(2013), ‘PK’ और ‘डिटेक्टिव ब्योकेश बख्शी’ में काम किया है। उनकी अगली फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ भी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।

















