हॉट एक्ट्रेस Surveen Chawla ने ‘Bigg Boss 9’ में आने से किया मना

बॉलीवुड हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री सुरवीन चावला ने टेलीविज़न के सबसे मशहूर रियलिटी शो “बिग बॉस” के सीजन 9 में अपनी आने की खबरों का खंडन किया है। जीहाँ पिछले कुछ दिनों से खबरें थी कि शो में बोल्ड एक्ट्रेस सुरवीन चावला आने वाली है।

लेकिन अभी हाल ही में इन सभी बातों का खंडन करते हुए सुरवीन चावला ने कहा है कि “मैं इस शो के लिए ठीक इंसान नहीं हूँ। हालांकि मैं शो की बहुत बड़ी प्रशंसक हूँ लेकिन मैं खुद को इस शो के लिए सही व्यक्ति महसूस नहीं करती हूँ।

बता दें कि इस बार शो में भाग लेने वाले सेलेब्रिटीज़ के नाम सामने आ गए है लेकिन ये तभी पता लगेगा जब शो टीवी पर शुरू हो जाएगा। बता दें कि “बिग बॉस 9” टेलीविज़न पर 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।

सलमान खान ही शो को होस्ट कर रहे है। इस शो के फैंस बड़ी ही बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे है। ११ अक्टूबर को यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में इस बार कौन-कौन से सेलेब्रिटीज एंट्री मारते है।

बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी शो की नयी थीम “डबल ट्रबल” राखी गयी है यानी कि दोगुनी मुसीबत। शो की इस थीम का नाम सुनकर ही पता चल रहा है कि इस बार शो में कुछ हटकर नया होने वाला है।

surveen chawla

Bigg Boss 9 Contestants List, Schedule, Date & Time