मशहूर भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपना सिंगिंग डेब्यू किया है। जीहाँ रैना ने फिल्म “मेरठिया गैंगस्टर्स” में एक गाना गाया है। बल्लेबाज सुरैश रैना अब क्रिकेट के मैदान के बाद बॉलीवुड में भी हाथ आजमाते नज़र आएंगे।
सुरेश रैना ने अपनी आवाज में अभिनेता जीशान कादरी की पहली निर्देशित फिल्म ‘मेरठियां गैंगस्टर’ के लिए गाना रिकॉर्ड किया है। आपको बता दें कि गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त रैना के साथ उनकी पत्नी प्रियंका भी मौजूद थी।
गाने के बोल कुछ इस तरह है ”तू मिली सब मिला और क्या मांगू मैं…”, रैना ने 4-5 मिनट तक गाने की रिकॉर्डिंग की है। फिल्म का ट्रेलर चुका है। ‘मेरठियां गैंगस्टर’ 18 सितंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।
Click Here To Watch “Meeruthiya Gangsters” Film Official Trailer

























