‘इश्कबाज’ से वापसी करेंगी Surbhi Jyoti

0
22

सीरियल ‘कुबूल है’ की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति टेलीविजन धारावाहिक ‘इश्कबाज’ से वापसी कर रही है।  बता दें कि इस सीरियल में वह एक अतिथि की भूमिका में नजर आएंगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के धारावाहिकों का हिस्सा बनना उसके लिए घर वापसी जैसा है। टेलीविज़न चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘इश्कबाज’ तीन भाइयों की कहानी पर आधारित है। सुरभि ने बताया, ‘मेरे लिए इश्कबाज में काम करना घर वापसी जैसा है। मैंने पहले धारावाहिक (क़ुबूल है ) में इसी टीम के साथ काम किया और दूसरी बार भी उसी टीम के साथ काम करने का मौका मिला ‘

 

बता दें कि इसमें वह स्वतंत्र बिजनेसवुमन के तौर पर नजर आएँगी। उनके किरदार का नाम मल्लिका कबीर चौधरी होगा। वह पेशे से वास्तुकार है। उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा किरदार बेहद मजबूत और स्वतंत्र महिला का है, जो खुद का बिजनेस करती है। ‘

मैं सुरभि चंदन और नेहा लक्ष्मी अय्यर के साथ दोबारा काम करने को उत्साहित हूँ, वह इससे पहले भी धारावाहिक में, मेरे साथ काम कर चुकी है। ‘

surbhi jyoti

SHARE

LEAVE A REPLY