पॉपुलर इंडियन टेलीविज़न सीरियल ‘कबूल है’ फेम सुरभि ज्योति अक्सर टीवी पर काफी सिंपल लुक में दिखाई देती है। लेकिन हाल ही में वह वेब सीरिज ‘तनहाइयां’ में एक्टर बरुन सोबती के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।
इसमें दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री नजर आएगी। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। इस रोमांटिक वेब सीरिज में एक्ट्रेस सुरभि ज्योति बिकिनी अवतार में नजर आएंगी।
बता दें कि बहुत कम टीवी एक्ट्रेस ही हैं, जो कैमरे के सामने बिकिनी पोज देने के लिए तैयार होती हैं। इस वेब सीरिज के प्रोड्यूसर गुल खान हैं। इसका पहला टीजर 3 जून, 2016 को सामने आया था।
इस वेब सीरिज में बरुन सोबती का किरदार हैदर का, जबकि सुरभि ज्योति मीरा कपूर तो वहीं करन वाही आदित्य मल्होत्रा के किरदार में नजर आएंगे।


























