आज है हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस सनी लियोन का 34 वां बर्थडे, आइये एक नज़र डालते है उनके करियर पर
बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी बोल्ड एक्ट्रेस एंड करोडो फैंस की चाहत सनी लियोन आज अपना 34 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। सनी लियोन ने पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदंम रखा था।
सनी का जन्म 13 मई 1981 को सर्निया ओंटारियो, कनाडा में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। सनी ने 2012 में पूजा भट्ट की इरोटिक थ्रिलर फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड फिल्म्स इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
इसके बाद इन्होने ‘जैकपोट’, ‘रागिनी एमएमस 2’, ‘एक पहेली लीला’ और हाल ही में रिलीज हुई सेक्स कॉमेडी फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ में किरदार निभाया था। सनी लियोन कई बॉलीवुड फिल्म्स जैसे ‘हेट स्टोरी 2’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ जैसी फिल्म में हिट आइटम सांग कर चुकी है।
एडल्ट फिल्मों में एंट्री के दौरान उन्होंने कहा था कि सनी उनका असली नाम है, जबकि लियोनी(लियोन) सरनेम उन्होंने पेंटहाउस मैगजीन के पूर्व मालिक बॉब गुसियोन के नाम से लिया है। बचपन में वे एथलेटिक्स थीं और लड़कों के साथ हॉकी खेला करती थीं।
सनी लियोन ने 2011 में टेलीविज़न के सबसे पॉपुलर एंड फेमस रियलिटी एंड कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी जिसकी वजह से सनी सुर्ख़ियो में आई थी।
सनी लियोन के पति का नाम डेनियल वीबर है जो खुद भी बॉलीवुड में फिल्म ‘डेंजरस हुस्न’ के साथ एंट्री करने जा रहे है फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फिलहाल सनी लियोन अपनी आने वाली फिल्म्स ‘मस्तीजादे’, ‘टीना और लोलो’ और ‘वन नाइट स्टैंड’ की शूटिंग में बिजी हैं।


























