Sunny Leone ने लिखी बुक ‘Sweet Dreams’, इंटिमेट पलो का है जिक्र

आपको बता दें कि बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस अभिनेत्री सनी लियोन फिल्मों के साथ साथ अब लेखिका के रूप में भी अपनी किस्मत आजमा रही है।  उन्होंने अभी हाल ही में अपने द्वारा लिखी बुक “स्वीट ड्रीम्स” जारी की है।

बता दें इस बुक में 12 लघु कहानियां है। सनी ने  बताया, ‘‘मेरे दिमाग में लेखन नहीं था। मैं वर्षों से अलग-अलग कहानियों और विचारों के बारे में सोच रही थी लेकिन वास्तव में मैंने कभी कुछ लिखा नहीं। यह पहली बार है जब मैंने इस तरह का कुछ लिखा है। जब में छोटी थी तो मैं एक डायरी रखती थी, मेरी मां ने इसे पढ़ा और उसके बाद मैंने डायरी नहीं लिखी ।’’

पूरी कोशिश की है कि उनकी कहानियों में अश्लीलता न हो।सनी ने कहा, ‘हालांकि कहानियों में इंटिमेट पलों का जिक्र है, लेकिन मुझे नही लगता कि वे किसी भी तरह से अश्लील है। ‘स्वीट ड्रीम्स’ में अंतरंगता है, लेकिन यह अश्लील नहीं है। मैं नहीं चाहती कि जब मैं कोई कहानी पढ़ूं और वह पढ़ने में बोरिंग हो।’

sweet dreams