बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री सनी लियोन जल्द ही माँ बनने वाली है। दरअसल सनी जल्द ही माँ बनने की तैयारी कर रही है। बता दें कि काफी समय से सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर माता-पिता बनने की सोच रहे है लेकिन अपनी फिल्मो के बिजी शिड्यूल की वजह से उन्हें टाइम नहीं मिल रहा है।
सनी ने कहा कि हम दोनों (सनी और पति डेनियल वेबर) बच्चा चाहते हैं। बस इसके लिए उचित समय का इंतजार है। मेरी सासू मां काफी समय से शिकायत कर रही थीं कि उन्हें पोता-पोती चाहिए और हम उन्हें इंतजार करा रहे हैं।
आपको बता दें कि सनी लियोन की फिल्म “मस्तीज़ादे” रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 29 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी है। फिल्म में तुषार कपूर और अभिनेता वीरदास भी मुख्य किरदार में है।
तो वाही दूसरी तरफ आपको यह भी बता दें कि सनी लियोन के पति डेनियल वेबर भी फिल्म “डेंजरस हुस्न” से बॉलीवुड में कदम रख रहे है। फिल्म में उनके साथ सेक्सी अभिनेत्री ब्रूना अब्दुल्लाह नजर आएँगी। फिल्म दिनेश तिवारी के निर्देशन में बन रही है।
























