मंदिर में कंडोम के प्रचार के आरोप में Sunny Leone पर FIR दर्ज
बॉलीवुड की कंट्रोवर्सियल हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस सनी लियोन एक बड़ी मुसीबत में फंस गयी है। उनकी अभी हाल में रिलीज हुई सेक्स कॉमेडी फिल्म “मस्तीजादे” रिलीज से पहले भी सुर्ख़ियों में बनी हुई थी और रिलीज के बाद भी विवादों में आ गयी है।
दरअसल फिल्म “मस्तीजादे” के एक सीन में सनी लियोन और फिल्म के बाकी के स्टार्स तुषार कपूर और वीर दास एक मंदिर में कंडोम का प्रचार करते हुए नजर आये थे। इसी सीन पर विवाद हो गया है।
सनी लियोन, तुषार कपूर, वीर दास सहित फिल्म के निर्देशक के खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। लॉयर गौरव गुलाटी ने फिल्म के एक सीन में मंदिर के अंदर कंडोम के जिक्र पर एतराज जताया है। उन्होंने फिल्म के जरिए अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाया है।
















