Sunny Leone ने ‘SEX SELLS’ की तस्वीर शेयर कर पोर्न बैन के खिलाफ जताया विरोध
भारत सरकार द्वारा कुछ पोर्न साइट पर बैन लगाए जाने पर देश में इसके खिलाफ कई लोग विरोध कर रहे है और इस विरोध में फिल्मी दुनिया के सितारे भी शामिल है।
बॉलीवुड के कई स्टार्स देश में पोर्न बैन के खिलाफ अपना विरोध जाता चुके है। अभी हाल ही में बॉलीवुड की कंट्रोवर्सियल बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन ने भी पोर्न बैन के खिलाफ अपना रिएक्शन दिया है।
सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से पति डेनियल वेबर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर की सबसे खास बात यह है कि डेनियल की टी-शर्ट पर ‘सेक्स सेल्स (SEX SELLS) लिखा हुआ है। सनी ने तस्वीर के कैप्शन में दो स्माइली बनाई है।


















