बॉलीवुड बोल्ड एंड सेक्सी एक्ट्रेस सनी लीओन एक बार फिर से चर्चाओ में है। लेकिन इस बार वह अपनी आगमी फिल्म में अपने किरदार को लेकर चर्चाओं में है। दरअसल खबर है कि सनी लीओन अपनी आगामी फिल्म में एक ‘सुपरहीरो’ का रोल निभाती नजर आएँगी।
फिल्म सनी लीओन और उनके पति डेनियल वीबर के होम प्रोडक्शन में ही बन रही है। खबर है कि फिल्म अगले वर्ष फ्लोर पर उत्तर जायेगी। गौरतलब है कि सनी लीओन ने इससे पहले फिल्म “एक पहेली-लीला”, ‘कुछ कुछ लोचा है’, ‘रागिनी एमएमएस २’ में बोल्ड किरदार निभाए है।
पहली बार सनी लीओन एक बिलकुल अलग अंदाज में इस फिल्म में नजर आएँगी। फिलहाल बता दें कि सनी लीओन की आगामी फिल्म “मस्तीज़ादे” इस वर्ष रिलीज होने वाली है। फिल्म मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी है।
बड़े समय और मुसीबत के बाद इस विवादित एडल्ट कॉमेडी फिल्म को रिलीज के लिए सेंसर बोर्ड से इजाजत मिल गयी है और फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। उनके साथ इस सेक्स कॉमेडी फिल्म में अभिनेता तुषार कपूर और वीर दास मुख्य किरदार में नजर आएंगे। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन जल्द ही फिल्म इसी वर्ष सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।
लेकिन अब फिल्म को केवल “एडल्ट” सर्टिफिकेट देते हुए सीबीएफसी ने पास कर दिया है। इस पर मिलाप जावेरी ने कहा कि, मैं बहुत खुश हु कि फिल्म अब रिलीज हो सकेगी, हम फिल्म की रिलीज डेट देख रहे है फिल्म अब जल्द ही परदे पर उतरेगी।






























