Sunny Leone ने शेयर की अपने नए हेयरस्टाइल की फोटो
बॉलीवुड की बोल्ड एंड सेक्सी अभिनेत्री सनी लियोन ने एक बार फिर से अपने बालों को एक नया लुक दिया हैं। सनी ने अपने बालों का रंग गुलाबी करा लिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले इस महीने की शुरुआत में उन्होंने अपने बालों को ब्लू और पर्पल रंग में रंगाया था। अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपने गुलाबी रंग के बालों वाली एक तस्वीर शेयर की और अपने हेयर स्टाइलिस्ट को नया लुक देने के लिए धन्यवाद भी दिया।
सनी ने तस्वीर का कैप्शन लिखा, “पिंक! नीना सागरी को अच्छे मेकअप और थॉमस मोक्का को गुलाबी बालों के लिए धन्यवाद प्यारा प्रयोग।”
फिलहाल आपको बता दें कि सनी लियोन जल्द ही अपनी आगामी फिल्म “बेईमान लव” में नजर आने वाली हैं।

















