अभी हाल ही में स्नैपडील का नया एड आया है जिसमें आमिर अपने मोटापे पर खुद ही मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। विज्ञापन का नाम ‘आमिर शरारत’ है जिसमें मोटे आमिर खान अपने कपड़ों को दोष देते हुए दिख रहे हैं।
एड में आमिर कह रहे हैं ”हम अभी भी वहीं खड़े हैं, न हम बदले न हम मोटे हो रहे हैं। ये तो कमबख्त कपड़ों की है शरारत, जो अपने आप छोटे हो रहे हैं। “
लेकिन आपको बता दें कि जब बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन ने आमिर के इस ऐड को देखा था तो सनी लियोन ने आमिर को अपने प्यार का इजहार ट्विटर पर किया था।
सनी ने ट्वीट किया था कि ”आमिर मैंने स्नैपडील के एड में आपको देखा तुम मोटे हो या नहीं लेकिन अभी भी हॉट हो। लव यू” अपने इस ट्वीट में सनी ने किस करता हुआ स्माइली भी लगाया है।
अब आमिर खान ने सनी लियोनी के ट्वीट का रिप्लाई किया है. सनी के इस ट्वीट के जवाब में आमिर ने लिखा, “आपका शुक्रिया सनी लियोनी. आप बहुत नेक हैं.”

























