बॉलीवुड बोल्ड अभिनेत्री सनी लीओन ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से अपने प्यार का सरेआम इजहार किया है और उन्हें एक किस भी किया है। जीहाँ सनी लीओन ने आमिर खान को I Love You कहा है।
दरअसल स्नैपडील का नया एड में आमिर अपने मोटापे पर खुद ही मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। विज्ञापन का नाम ‘आमिर शरारत’ है जिसमें मोटे आमिर खान अपने कपड़ों को दोष देते हुए दिख रहे हैं।एड में आमिर कह रहे हैं ”हम अभी भी वहीं खड़े हैं, न हम बदले न हम मोटे हो रहे हैं. ये तो कमबख्त कपड़ों की है शरारत, जो अपने आप छोटे हो रहे हैं।”
और आपको बता दें कि जैसे ही हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस सनी लीओन ने इस ऐड को देखा आमिर के लिए अपने इश्क का इजहार सरेआम ट्विटर पर कर दिया। सनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”आमिर मैंने स्नैपडील के एड में आपको देखा तुम मोटे हो या नहीं लेकिन अभी भी हॉट हो। लव यू” अपने इस ट्वीट में सनी ने किस करता हुआ स्माइली भी लगाया है। सनी के इस ट्वीट के रिप्लाई में उनके कई फैंस ने लिखा कि आमिर आपसे ज्यादा हॉट नहीं हैं।























