नगर निगम की वेबसाइट न्यूड पर दिखी Sunny Leone, मचा बवाल
हाल ही में बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन के एक सरकारी वेबसाइट पर न्यूड नजर आने से हंगामा मच गया है। दरअसल आपको बता दें कि हैदराबाद में नगर निगम की वेबसाइट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की न्यूड फोटो नज़र आने से बवाल मच गया है।
बता दें कि वेबसाइट के मेन पेज पर सनी लियोन के ये न्यूड फोटो लगातार फ़्लैश हो रहे थे जिन्हे देखकर सभी लोग आश्चर्य में पड़ गए। इससे ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफसाइट रियल टाईम मॉनिटरिंग सिस्टम भी काफी प्रभावित हुआ।
बता दें कि यह साईट शहर में कचरा उठाने वाले ट्रकों पर नजर रखती है। हालांकि टीम ने कई बार इन तस्वीरों को साईट से हटाने की कोशिश की लेकिन ये फोटोज साइट से नहीं हटे। फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि यह साईट हैक की गई है या फिर कर्मचारी में से ने डाटा से छेड़खानी की है।
आपको बता दें कि सनी लियोन जल्द ही बोल्ड इरोटिक थ्रिलर फिल्म “वन नाईट स्टैंड” में नजर आने वाली है। इस फिल्म में सनी जबरदस्त हॉट एंड बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली है।






















