Sunny Leone पर लोगों ने की नोटों की बारिश, Video हुई वायरल…Watch!

0
47

बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान की फिल्म ‘रईस’ बुधवार को रिलीज हो गई है। और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही हैं।  रईस ने अभिनेता ऋतिक रोशन की इसी दिन रिलीज हुई फिल्म ‘काबिल’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया हैं।

फिल्म रईस में बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन ने एक आइटम सांग ‘लैला मैं लैला’ फिल्माया है जोकि दर्शको को खूब पसंद आ रहा हैं और फैंस इस गाने को लेकर इतने पागल हो रहे है कि सिनेमाघरो में भी इस गाने के दौरान अपनी सीट से उठकर नाच रहे हैं।

दरअसल अभी हाल ही में एक सिनेमाघर का यही मामला सामने आया हैं। करनूल के एक थिएटर में फैंस शाहरुख खान और सनी लियोनी के गाने लैला मैं लैला को देखकर काफी पागल हो गए। एक छोटी सी वीडियो में फैंस दोनों स्टार्स पर नोटों की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं।

सनी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया- हे भगवान। मैंने अभी हवा में लहराते हुए पैसे देखे। होली मोली यह दीवानापन है। मुझे यह पसंद आया।

//platform.twitter.com/widgets.js

SHARE

LEAVE A REPLY