बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार उन्हें उनके फैंस ने सुर्खियों में ला दिया है। बता दें याहू इंडिया की लिस्ट में सनी मोस्ट सर्च्ड पर्सनालिटी बन गयी हैं।
यानी सनी लियोनी को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया। इसमें सनी ने देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जैसे दिग्गज लोगों को पीछे छोड़ते हुए इस साल की मोस्ट सर्च्ड पर्सनाल्टी का टाइटल अपने नाम कर लिया हैं।
सलमान खान नंबर वन मेल सेलिब्रेटी बने जिन्हें साल 2016 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। दूसरे सबसे ज्यादा सर्च किए जाने मेल सेलिब्रेटी का नाम भी चौंकाने वाला है और यह हैं कॉमेडियन कपिल शर्मा। याहू इंडिया हर साल ‘इयर इन रिव्यू’ लिस्ट जारी करता है।


























