Sunny Leone ने तोड़ा “नो किसिंग सीन्स” का वादा
आपको बता दें कि बॉलीवुड की बोल्ड एंड सेक्सी अभिनेत्री सनी लियोन ने हाल ही में फिल्मों के लिए अपने कांट्रेक्ट में ‘नो किसिंग क्लॉज’ लगा रखा है। मतलब कि फिल्म में उनका कोई किसींग सीन नहीं होगा।
लेकिन शुक्रवार को उन्होंने ये वादा तोड़ दिया है। दरअसल सनी लियोन ने बीते शुक्रवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया और कहा है कि यह क्लॉज उनके पति डेनियल वेबर पर लागू नहीं होता।
उन्होंने ट्विटर पर पति के साथ इस रोमांटिक पल को शेयर किया और लिखा, “किसने कहा कि मैं कैमरे के सामने किस नहीं करूंगी? डेनियल वेबर।”
‘जिस्म 2’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘एक पहेली लीला’, ‘कुछ कुछ लोचा है’ और ‘मस्तीजादे’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी सनी को हाल ही में जैस्मीन डीसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वन नाईट स्टैंड’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन्स दिए थे।
अब जल्द ही सनी अपनी आगामी फिल्म “बेईमान लव” में नजर आएंगी। आपको यह भी बता दें कि सनी लियोन के पति भी आगामी बॉलीवुड फिल्म “डेंजरस हुस्न” में लीड रोले निभाते नजर आने वाले है। फिल्म में उनके साथ हॉट एंड सैक्स्ट एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह हैं।


















