बॉलिवुड हॉटी सनी लियोनी ने अपनी फिटनेस वर्कआउट डीवीडी लॉन्च की है। इसमें सनी ने वर्कआउट के वे तरीके बताए हैं जिन्हें बिना मशीनों या जिम के घर में भी किया जा सकता है। देखें, वर्कआउट के ऐसे तरीके जिनसे आप भी सनी की तरह फिट हो सकते हैं
आपको बता दें कि सनी जल्द ही मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म “मस्तीज़ादे” में नजर आने वाली है और उनके साथ इस सेक्स कॉमेडी फिल्म में अभिनेता तुषार कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
उधर दूसरी तरफ आपको बता दें कि करन जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार निभा रहे है। खबर है कि बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन भी फिल्म में एक किरदार निभाती नजर आएँगी।
जीहाँ खबर है कि करन जौहर ने फिल्म में सनी लियोन को एक कैमियो रोल के लिए साइन किया है। गौरतलब है कि सनी लियोन ने पूजा भट्ट की इरोटिक फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और आखिरी बार सेक्स कॉमेडी फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ में राम कपूर के साथ नजर आई थी।
बता दें कि इसके अलावा सनी लियोन ने ‘मस्तीज़ादे’, ‘बेईमान लव’, ‘लव यू आलिया’ और ‘टीना और लोलो’ फिल्मे साइन कर रखी है। फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अगले वर्ष 2016 में दिवाली पर रिलीज होगी।
































