Bigg Boss 9 में आएंगी Sunny Leone

गौरतलब है कि बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री सनी लियोन ने टेलीविज़न के मशहूर रियलिटी शो “बिग बॉस” के सीजन में बतौर एक कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। जिससे सनी लियोन काफी चर्चाओं में आई थी।

अब एक बार फिर से सनी लियोन “बिग बॉस” के सीजन 9 में आने वाली है लेकिन आपको बता दें कि इस बार सनी शो में हिस्सा लेने नहीं बल्कि अपनी आगामी सेक्स कॉमेडी फिल्म “मस्तीजादे” को प्रमोट करने के लिए पहुंचेगी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी फिल्म के प्रचार के लिए बिग बॉस 9 शो में जाना चाहेंगी तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करती हूं। वास्तव में मुझे उम्मीद है कि हम वहां इसका प्रचार कर पाएंगे।’’

आपको बता दें कि ‘मस्तीजादे’ के अलावा सनी की आने वाली फिल्में ‘वन नाइट स्टैंड’ और ‘बेईमान लव’ हैं। फिल्म मस्तीजादे मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी है। फिल्म में सनी लियोन के साथ तुषार कपूर और वीर दास मुख्य किरदार में है। फिल्म अगले वर्ष 29 जनवरी 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sunny Leone in Bigg Boss 9