बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अब छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही है। वह पहली बार किसी हास्य धारावाहिक का हिस्सा बनेंगी, जिससे वह अपने दर्शको को हंसाएंगी।
दरअसल आपको बता दें कि सनी लियोन टेलीविज़न के मशहूर कॉमेडी सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ में नजर आने वाली है। वह सीरियल में भाभी जी बनकर आएँगी।
सनी ने बताया, ‘हां आप मुझे जल्द ही भाभी जी घर पर है में देखेंगे और मुझे भरोसा है कि आप इसका आनंद उठाएंगे। मैंने शो और इसके हास्यप्रद कंटेंट के बारे में काफी सुना है। शो के प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ। ‘
सीरियल ‘भाबीजी घर पर है’ की एक्ट्रेस ने करवाया बेहद सेक्सी फोटोशूट

























