बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का कहना है कि उनके डॉक्टर ने उन्हें शुद्ध शाकाहारी आहार लेने की सलाह दी है। उन्हें शराब, दुग्ध पदार्थों और मसालेदार भोजन से दूर रहने को कहा गया है।
सनी ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं अस्वस्थ हूं और मेरे रक्त को शुद्ध करने की जरूरत है। इसलिए मैं खास चाय पी रही हूं, जो बेहद बेस्वाद है।’
not well&my blood needs 2be purified from infection&there is2much heat in my body.So I’m drinking special bad tasting tea.I’m committed! pic.twitter.com/KYB2GZmD9D
— Sunny Leone (@SunnyLeone) October 16, 2016
उन्होंने लिखा, ‘दुखद सुबह! मेरे पारंपरिक चीनी डॉक्टर ने मुझे कैफीन, शराब, दुग्ध पदार्थ, मांसाहार (मैं शाकाहारी हूं, इसलिए इसमें कोई परेशानी नहीं है) और कोई भी मसालेदार भोजन लेने से मना किया है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं पारंपरिक चीनी चिकित्सा पद्धति को सही मानती हूं और मुझे लगता है कि यह ईश्वर का मुझे यह कहने का तरीका है कि मैं शराब, कैफीन जैसी हानिकारक चीजों से दूर रहूं।’
I believe in traditional Chinese medicine and I guess its Gods way of telling me I’m turning into a vegan,no alcohol…caffeine…no toxins
— Sunny Leone (@SunnyLeone) October 16, 2016
आपको बता दें कि सनी लियोन की आने वाली फिल्मों में ‘तेरा इंतजार’ शामिल है। इस फिल्म में लियोनी एक्टर व फिल्म निर्माता अरबाज खान के साथ नजर आएंगी।




























