बॉलीवुड की बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मोस्टली सनी’ जल्द ही हिंदी में डब होकर भारत में रिलीज होने वाली हैं। जिसके लिए तैयारियां जोरो पर हैं।
सनी लियोन ने पॉर्न इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में भी एक अच्छी खासी पहचान बना ली है। हाल ही में सनी के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘Mostly Sunny’ का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। आपको बता दें कि फिल्म को विदेश में अच्छा रेस्पोंस मिला है और अब इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप मेहता इसे जल्द ही हिंदी में डब कर भारत में रिलीज करेंगे।
लेकिन सनी इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने देना चाहती है क्योंकि फिल्म में कुछ पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े सनी के कुछ सीन्स को दर्शाया गया हैं। सनी की डॉक्यूमेंट्री में बताया है कि ओसामा जब पाकिस्तान में था तब उस वक्त उसके पास सनी की कई वीडियो कैसेट्स थीं। सनी की आने वाली फिल्म ‘मोस्टली सनी’ में सनी से जुड़े कई राज सामने आए हैं।
ट्रेलर में ‘अगर पूरी दुनिया के सामने वह अपने कपड़े उतारती हैं तो फिर एक-एक पैसा वह कमाएंगी, दूसरा कोई और क्यों’। इस डायलॉग से ‘मोस्टली सनी’ का ट्रेलर और भी फेमस हो गया है।
सनी की बायोपिक पर बनी इस फिल्म को निर्देशक दिलीप मेहता ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सनी के साथ उनके पति अभिनेता डेनियल वेबर भी मुख्य भूमिका में हैं।
























