सेक्सी एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन ने ‘मस्ती 3′ के लिए मांगी मोटी फीस

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस सनी लियोन बॉलीवुड फिल्म्स इंडस्ट्री और फैंस में काफी चर्चित और प्रसिद्ध होती जा रही है। उनकी फिल्म्स में काफी मांग भी भाड़ रही है।

इंडस्ट्री का हर डायरेक्टर सनी लियोन को अपनी फिल्म में साइन करना चाहता है। सनी ने अपनी फिल्मो में मांग को देखते हुए अपनी फीस बढ़ा दी है।

सनी बी-टाउन की सबसे मंहगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गईं है। बेबी डॉल फेम सनी इन दिनों फिल्म ‘एक पहेली लीला’ का प्रमोशन करने में बिजी हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को ऑडियंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

खबर है कि ‘ग्रैंड मस्ती’ के मेकर्स ने सनी को इस सीरीज की अगली फिल्म का हिस्सा बनने का ऑफर दिया था। लेकिन सनी ने फिल्म में काम करने के लिए मोटी फीस मांगी। सनी लियोन ने पूरे तीन करोड़ रुपए की मोटी फीस की डिमांड रखी।

दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए फिल्म के तीसरे भाग का नाम ‘ग्रैंड फाड़ मस्ती’ रखा जाएगा! खबरों की माने तो मिलाप झवेरी के डायरेक्शन में बनने वाली यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर उतरेगी।

अशोक थकेरिया, इंद्र कुमार और बालाजी फिल्म्स संयुक्त रूप से इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म के तीसरे पार्ट में भी रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबरॉय अहम किरदार में दिखेंगे। पिछले पार्ट में छह एक्ट्रेस कास्ट की गई थीं, वहीं ‘ग्रैंड फाड़ मस्ती’ में तीन हीरोइन्स ही होंगी। शूटिंग 45 दिनों तक मॉरिशस में होगी।

Sunny Leone 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top