खबर है कि बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन आने वाली तेलुगू कॉमेडी फिल्म ‘गुंटूर टॉकीज-2’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएँगी। फिल्म के निर्देशक का इस पर कहना है कि सनी फिल्म में सिर्फ दर्शकों को लुभाने के लिए नहीं हैं बल्कि फिल्म में उनका एक अहम किरदार होगा।
फिल्म के निर्देशक राज कुमार ने बताया, “वह हंटर रानी का चरित्र निभा रही हैं और हमने उन्हें सिर्फ दर्शकों को लुभाने के लिए नहीं लिया है। उनके चरित्र में विभिन्नताएं हैं और वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गईं है।
इस साल के शुरुआत में रिलीज हो चुकी ‘गुंटूर टॉकीज’ के सीक्वल में नरेश, विनीत और अदिति सिंह ने भी अभिनय किया है। गौरतलब है कि पिछली फिल्म वयस्कों पर आधारित थी, लेकिन यह फिल्म पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी।

























