Sunny Deol बनाएंगे सुपरहिट फिल्म ‘Damini’ का रीमेक
बॉलीवुड स्टार सनी देओल “घायल” के रीमेक “घायल वन्स अगेन” से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब वह अपनी सुपरहिट फिल्म “दामिनी” का रीमेक बनाने की सोच रहे है।
सीक्वल ‘घायल वन्स अगेन’ को मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद सनी अपनी फिल्म अर्जुन और दामिनी का रीमेक बनाने का मन बना रहे हैं।
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म दामिनी में हालांकि मुख्य भूमिका में ऋषि कपूर थे और सनी एक वकील गोविंद की भूमिका में थे और दर्शको को ये फिल्म काफी पसंद आई थी।
गौरतलब है कि दामिनी में सनी का बोला हुआ डायलॉग ‘ढाई किलो का हाथ’ बेहद लोकप्रिय हुआ। इसी फिल्म का एक और डॉयलॉग ‘तारीख पर तारीख‘ लोगो की जुबां पर आज भी है।
अभी हाल ही में खबरे यह भी थी कि सनी ”घायल वन्स अगेन” के बाद अब “घायल 3” भी जल्द ही बनाएंगे और फिल्म पर काम जल्द शुरू होगा
















