घरवालों को लड़ता देख बिना शूट किए ही लौट गए सनी देओल
अभिनेता सनी देओल पिछले दिनों “बिग बॉस 9” के सेट पर अपनी आगामी फिल्म “घायल वन्स अगेन” के प्रमोशन के लिए गए थे लेकिन शूटिंग के बिना ही उन्हें वापस लौटना पड़ा।
खबर है कि क्रिसमस के दिन सनी देओल तय समय के मुताबिक मुंबई से सटे लोनावला में लगे बिग बॉस के सेट पर शाम 6 बजे पहुंचे और वहाँ उन्होंने सलमान के साथ बैठकर अच्छा वक्त गुजारा।
बता दें कि सनी देओल ने बिग बॉस के सेट पर आने की ख़ुशी का इजहार सलमान संग क्लिक की गयी तस्वीर को ट्वीट करके किया। सनी ने लिखा, “बिग बॉस… बिग बॉस… रोक्किंग संडे के लिए तैयार हो जाइए। ” जब सनी देओल शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे तो बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच झड़प चल रही थी और ये एक लम्बी झड़प थी।
बता दें कि चार घंटे के बाद भी जब सनी देओल की शूटिंग न हो पायी तो वह बिना शूटिंग किए ही वहाँ से निकल गए। अब शूटिंग किसी और दिन होगी।

















