बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने इस वर्ष अपनी फिल्म “घायल वन्स अगेन” से कमबैक कर धमाल मचाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की थी। अब आपको बता दें कि सनी देओल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
सनी देओल को अब एक बड़ी फिल्म मिल गई है। दरअसल ब्लॉकबस्टर फिल्म “बाहुबली” के डायरेक्टर एस. एस. राजामौली ने अपनी अगली फिल्म के लिए सनी देओल को साइन कर लिया है। इस फिल्म का नाम है “मेरा भारत महान” । बता दें कि फिल्म की स्क्रिप्ट केवी विजेंद्र प्रसाद लिख रहे है। जिन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म “बजरंगी भाईजान” की कहानी लिखी थी।
आपको यह भी बता दें कि सनी देओल जल्द ही फिल्म “भैयाजी सुपरहिट” में भी नजर आने वाले है। जिसकी आधी से ज्यादा शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे है। खबर है कि फिल्म “मेरा भारत महान” फिल्म पर काम जून में शुरू हो जायेगा।
























