आपको बता दें कि टेलीविज़न के मशहूर रियलिटी शो “बिग बॉस” सीजन 9 में जल्द ही बॉलीवुड स्टार सनी देओल आने वाले है। जीहाँ आपको बता दें कि वह बिग बॉस के शो पर अपनी आगामी फिल्म “घायल वन्स अगेन” के प्रमोशन के लिए आने वाले है।
सनी देओल और शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने अभी हाल ही में साथ में शो के प्रोमो को शूट किया है। गौरतलब हैं कि पिछले हफ्ते शो के वीकेंड पर बॉलीवुड किंग खान शाहरुख़ खान और काजोल अपनी आगामी फिल्म “दिलवाले” के प्रमोशन के लिए आये थे।
जोकि शाहरुख और सलमान के फैंस के लिए एक बहुत ही यादगार एपिसोड रहा था। और अब एक बार फिर से यही होने वाला है। खबर हैं कि इस हफ्ते वीकेंड पर सनी देओल शो में पहुचेंगे।
आपको बता दें कि “घायल वन्स अगेन” का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में सनी देओल और सोहा अली खान मुख्य किरदार में है। फिल्म को खुद सनी देओल ने ही डायरेक्ट किया है और उनके पिता अभिनेता धर्मेन्द्र फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है।
फिल्म 15 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

























