सनी देओल और प्रीटी जिंटा स्टारर फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ की शूटिंग एक बार फिर से अटैक गयी है। गौरतलब है कि लंबे समय से बीच में ही अटकी हुई है जिसके चलते फिल्म अभी तक सिनेमाघरो में रिलीज नहीं हो पायी है।
फिल्म के लिए अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने निर्माता को न केवल अतिरिक्त डेट्स देने से मन कर दिया बल्कि फिल्म से हटते हुए उन्होंने इसकी पोल भी खोल दी है।
उन्होंने साफ़ कह दिया है कि फिल्म कोई नया प्रोजेक्ट नहीं पुरानी है। यह लंबे समय से अधूरी बनी अटकी फिल्म है। जबकि सनी और प्रीटी अपने कॅरिअर के शिखर से बहुत नीचे लुढ़क चुके है।
बता दें कि फिल्म में एवलिन को श्रेयस तलपड़े के अपोजिट साइन किया गया था। दोनों के बीच रोमांस दिखाया जाना था। लेकिन एवलिन ने फिल्म से हटने का फैसला किया।
एवलिन ने अब फिल्म के निर्माताओ को एक नए शूटिंग करने के लिए मना कर दिया है। इस फिल्म की घोषणा नवम्बर 2011 में हुई और इसे 2012 के मध्य तक रिलीज होना था लेकिन अभी तक फिल्म की शूटिंग ही पूरी नहीं हुई है।
जून 2016 में इसकी शूटिंग शुरू हुई। परंतु एवलिन इंकार के बाद शूटिंग फिर से रुक गयी है। एवलिन ने निर्माताओ से साफ कह दिया है कि वह बार बार उनकी इच्छानुसार तारीखे नहीं दे सकती।



























