सनी देओल अपनी अभिनीत आगामी फिल्म “घायल वन्स अगेन” में एक अलग लुक में नजर आने वाले है। जो बहुत ही चौंकाने देने वाला है। दरअसल सनी देओल घायल वन्स अगेन में गंजे नजर आने वाले है।
आपको बता दें कि फिल्म में सनी देओल तब इस लुक में नजर आएंगे जब वह मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे है और जेल में है। और उनके ट्रीटमेंट के समय उनके बाल हटा दिए जाते है। उनके बालो को हटाना और शेव करना उनके ट्रीटमेंट का एक हिस्सा है।
“घायल वन्स अगेन” 1990 में आई सनी देओल की ही अभिनीत फिल्म “घायल” का सीक्वल है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में सनी देओल के साथ सोहा अली खान, ओम पुरी और टिस्का चोपड़ा भी मुख्य किरदार में है। फिल्म का निर्देशन खुद सनी देओल ने ही किया है।
फिल्म अगले वर्ष 15 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



























