बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की अभिनीत एक्शन थ्रिलर सुपरहिट फिल्म “घायल” का सीक्वल “घायल वन्स अगेन” अभी हाल ही में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। जो दर्शको को काफी पसंद आई और सनी देओल को फिल्म में एक्टिंग के लिए जमकर सरहाना मिली।
फिल्म का निर्देशन खुद सनी ने ही किया था और अभिनेत्री सोहा अली खान ने फीमेल लीड कास्ट का रोल निभाया था। अब खबर है कि जल्द ही “घायल 3” भी आने वाली है।
सुनने में आ रहा है कि जल्द ही सनी देओल फिल्म “घायल” की सीरीज का तीसरे संस्करण “घायल 3” का निर्देशन करेंगे और फिल्म जल्द ही परदे पर उतरेगी। सनी भी ‘घायल 3’ के लिए तैयार है।


























