बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी फिल्म ‘बैंग बैंग 2’ से एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर जोरदार कमबैक करने जा रहे है। हालांकि फिल्म में उनका रोल क्या होगा ये फिलहाल पता नहीं चला है।
हाल ही में खबर थी कि बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही जैकलीन फर्नाडीस के साथ फिल्म ‘बैंग बैंग 2’ में नजर आएंगे। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी अंतिम बार वर्ष 2015 में ‘दो चेहरे’ फिल्म में नजर आए थे। ऐसी खबरें है कि ‘बैंग बैंग 2’ ऋतिक रोशन की फिल्म‘बैंग बैंग’का सीक्वल नहीं है। बल्कि इसी फिल्म की फ्रैंचाइजी का हिस्सा है।
इस फिल्म में सिद्धार्थ ने ऋतिक को रिप्लेस किया है। यह एक एक्शन फिल्म होगी जिसका निर्देशन डियो राज और डीके कर रहे हैं।





























