ईद पर ‘Raees’ और ‘Sultan’ के टकराव को लेकर Shahrukh ने दिया बड़ा बयान
इस बार ईद पर बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स शाहरूख खान की ‘रईस’ और उनके दोस्त सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के एक साथ रिलीज होने जा रही है जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।
ऐसे में अच्छा यही होगा की दोनों फिल्मों की रिलीज डेट को आगे पीछे करा जाए नहीं तो दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से फिल्म के निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
फिल्म ‘रईस’ के स्टार शाहरूख का मानना है कि दोनों फिल्मों की रिलीज को खिसकाना तार्किक होगा। वे इसके लिए कोशिश करेंगे ताकि दोनों फिल्मों के व्यापार पर कोई फर्क नहीं पड़े। यह बेहद अजीब है कि वह यह क्या कर रहे हैं? उन्हें नहीं लगता कि वह इसे (बॉक्स ऑफिस पर टकराव) पसंद करते हैं।
शाहरूख ने कहा, ‘‘ आदि (आदित्य चोपड़ा) मेरे लिए परिवार की तरह है और फरहान अख्तर (‘रईस’ के निर्माता) भी। एेसे में मैं पूरे आदर के साथ आदि और सलमान से बात (बॉक्स ऑफिस टकराव को टालने के लिए) करूंगा।
मैंने फरहान से पहले ही बात की है। यदि हमें बदलाव की जरूरत पड़ी तो हम में से कोई एक इसे (रिलीज की तारीख) को बदल लेगा।’’ उन्होंने कहा कि यदि वह इस बात पर अटल रहते हैं कि ईद का जुड़ाव सलमान से है तो एेसा ही होगा। शाहरूख ने कहा कि उन्हें और उनके निर्माताओं को रिलीज की तारीख को लेकर कोई अहंकार की समस्या नहीं है।


















